घाटमपुर: घाटमपुर में ट्रक की टक्कर से दिव्यांग की मौत, दुकान का सामान लेने जा रहा था मृतक, कानपुर सागर हाइवे आधा घंटे जाम रहा
कानपुर रोड पर ट्रक ने स्कूटी सवार दिव्यांग युवक महेश संखवार उर्फ कल्लू (निवासी शास्त्री नगर) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। मृतक दोनों पैरों से दिव्यांग था। उसके तीन बच्चे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी घाटमपुर भेजा गया।