पटना ग्रामीण: भीड़ में घायल प्रशांत किशोर की पसलियों में दर्द, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने दी जानकारी
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आरा के रमना मैदान में आयोजित बदलाव जनसभा के दौरान घायल हो गए। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि रोड शो के दौरान भारी भीड़ के कारण प्रशांत किशोर गाड़ी के दरवाजे और वाहन के बीच दब गए, जिससे उन्हें पसलियों में दर्द की शिकायत हुई। फिलहाल वे अपने आवास पर आराम कर रहे हैं और चिकित्सकीय देखरेख में हैं।