पटना ग्रामीण: बहादुरपुर की झोपड़पट्टी में दो गुटों में गोलीबारी, एक महिला बाल-बाल बची
बहादुरपुर स्थित झोपड़पट्टी में शुक्रवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद गोलीबारी की वारदात हुई है। शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:06 बजे नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है