पटना ग्रामीण: NIT घाट पर गंगा के जल स्तर में वृद्धि, गंगा का विकराल रूप, दियारा के लोग परेशान
पटना के NIT घाट पर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गंगा का पानी भी अब पटना NIT की तरफ बढ़ने लगा है। गंगा का पानी खतरे के निशान को छूने के काफी करीब है। इसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार जल स्तर की निगरानी कर रही है। यह तस्वीर शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे की है।