पटना ग्रामीण: रैली में प्रशांत किशोर को सीने में चोट, CT स्कैन सामान्य, डॉक्टर ने दी आराम की सलाह
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत को लेकर मेडिवर्सल हॉस्पिटल के डॉक्टर कामरान ने जानकारी दी है। शुक्रवार की रात 9 बजे उन्होंने बताया कि रैली के दौरान जब प्रशांत किशोर गेट के पास खड़े थे, तब भीड़ गेट से टकरा गई और गेट उनके सीने में लग गया। जांच में कोई हड्डी की चोट नहीं पाई गई है। उन्हें सॉफ्ट टिश्यू इंजरी हुई है, जबकि सीटी स्कैन सामान्य है।