रूपवास: गांव बंशीपहाड़पुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया
रूपवास क्षेत्र के रुदावल थानांतर्गत गांव बंशीपहाड़पुर में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।