गोपालगंज के 2.89 लाख पेंशनधारियों के खाते में 31.85 करोड़ रुपये अंतरित।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीबीटी के जरिए राज्य के पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन राशि का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर गोपालगंज समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ उपस्थित रहे।
गोपालगंज जिले के कुल 2,89,585 पेंशनधारियों के बैंक खातों में 31.85 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इसमें वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।
डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि पहुंचने से पेंशन वितरण में पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित हो रही है।
#PensionYojana #DBT #SocialSecurityPension #Gopalganj #SamratChoudhary #BiharGovernment