आज मेरे और मेरे मित्र गोरेयाकोठी के यूट्यूब पत्रकार अभिषेक यादव के मामले को लेकर तमाम वरिष्ठ पत्रकार भाई एकजुट होकर डीएम विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
हम सभी ने अधिकारियों से आग्रह किया कि घटना के समय दुकानदारों के यहां लगे कई CCTV कैमरों के DVR, जिन्हें गोरेयाकोठी SHO द्वारा ले जाया गया है, उनके फुटेज मंगाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए। फुटेज सामने आने से घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकती है।
साथ ही मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उचित जांच कराई जाए और जेल में बंद पत्रकार अभिषेक यादव के परिवार को न्याय मिले। मेरे ऊपर दर्ज FIR के मामले में भी सच्चाई के आधार पर जांच हो।
इस मौके पर पत्रकारों की पांच सदस्यीय टीम में शामिल रहे:
कैलाश कश्यप – ABP न्यूज़
सुरेंद्र कुमार – R भारत
नज़रे आलम – ANI
कौशर जी – YES 24
चंदन कुमार – आज तक
मैं इन सभी बड़े भाइयों एवं वरिष्ठ पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में मेरा और मेरे मित्र अभिषेक यादव का साथ दिया।
हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सच्चाई, न्याय और पत्रकारों के सम्मान के लिए है।
जब-जब पत्रकारों के साथ अन्याय और अत्याचार होगा, हम एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
पत्रकार एकता जिंदाबाद! ✊