छठ घाटों की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, सुरक्षा एवं स्वच्छता के दिए निर्देश।
महापर्व छठ के मद्देनजर जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी छठ घाटों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
संवेदनशील घाटों पर बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती अनिवार्य रूप से करने तथा नियमित निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए।
#ChhathPuja #Gopalganj #BiharGovernment #SamratChoudhary #IPRDBihar