छठ घाटों की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, 380 स्थलों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी एवं पुलिस बल।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने गोपालगंज शहर के वीएम फील्ड, हजियापुर एवं हजियापुर ब्लॉक छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के कुल 380 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रमुख एवं संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
#BiharPolice #BiharGovernment #SamratChoudhary #IPRDBihar