रतनगढ़ माता मेला 2026 : प्रशासनिक तैयारियां एवं श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं
इस प्रकार रहेंगी---
1. लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना: रतनगढ़ माता मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
2. 5500 अधिकारी-कर्मचारी तैनात: मेले में लगभग 2500 प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं 3000 पुलिसकर्मी सुरक्षा और व्यवस्थाएं संभालेंगे।
3. 350 एकड़ में 22 पार्किंग स्थल: श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 350 एकड़ क्षेत्र में 22 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।
4. 50 किलोमीटर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था की गई है।
5. 24 घंटे सीसीटीवी एवं ड्रोन निगरानी: दो सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लगातार निगरानी रखी जाएगी।
6. सिंध नदी पर विशेष सुरक्षा: सिंध नदी में लगभग एक किलोमीटर लंबा सुरक्षा जाल लगाया गया है। चार मोटरबोट और विशेष सुरक्षा दल तैनात रहेंगे।
7. आवागमन की विशेष व्यवस्था: श्रद्धालुओं के लिए वन-वे यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
8. प्रत्येक एक किलोमीटर पर एंबुलेंस: मेला मार्ग पर प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर एक एंबुलेंस तैनात रहेगी, ताकि किसी भी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
9. चिकित्सा सुविधाएं: मेले में प्राथमिक उपचार केंद्र, मेडिकल स्टाफ और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
10. अधिकारियों की समय पर तैनाती: सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 9 नवंबर दोपहर 12 बजे तक अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
11. श्रद्धालुओं से विशेष अपील: सभी श्रद्धालु निर्धारित मार्गों का उपयोग करें, प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करें। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एक ट्रैक्टर के साथ केवल एक ही ट्रॉली लेकर आएं। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली लगाना प्रतिबंधित है।
हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से माता रतनगढ़ के दर्शन कर सके। जिला प्रशासन और पुलिस इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं #जमीनकाबंटवारा #fbyシvideo #भिंड #datia Collector Office Datia