मुहम्मदाबाद गोहना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काली पट्टी बांधकर अंतिम दिन संविदा कर्मचारियों ने जताया विरोध...
एनएचएम संविदा कर्मचारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम दिन बुधवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। कर्मचारियों ने नियमित कार्य करते हुए शासन से मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि सीमित मानदेय और सेवा संबंधी असुरक्षा के बावजूद वे स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराने की मांग की। इस दौरान सर्वेश सिंह, रंजू मौर्य, नीतू शर्मा, अविनाश सिंह, प्रिय बुद्ध, शिवम पांडेय और रितेश कुमार राय समेत स्टाफ नर्स व अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।