भितरवार: छीमक बीच बाजार में मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
छीमक बस स्टैंड पर पिता पुत्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद चीनौर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों का निकाला जुलूस। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।