थरथरी: संतन बिगहा हत्याकांड: 7 दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार में दहशत
संतन बिगहा गोलीकांड के सात दिन बाद भी थरथरी पुलिस नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बदमाशों ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी थी। इसमें नंदकिशोर प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि भाई कविंद्र कुमार घायल हैं। बताया जाता है कि खेत की निकौनी और बोरिंग के स्टार्टर क्षतिग्रस्त करने को लेकर विवाद हुआ थ