आईसना पत्रकार संगठन ने एसपी रजत सकलेचा से की मुलाकात, श्रीफल भेंट कर किया स्वागत
छतरपुर। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा से आईसना पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने एसपी रजत सकलेचा से परिचयात्मक वार्ता करते हुए जिले की पत्रकारिता और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान आईसना पत्रकार संगठन की ओर से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी को छतरपुर में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं।
वहीं, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने भी पत्रकारों से संवाद करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस मुलाकात को पत्रकारिता और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद, सहयोग और बेहतर समन्वय की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh SP Chhatarpur PRO Jansampark Chattarpur Raju Yadav II Rupesh Rai BJP Madhya Pradesh PHN