बक्सर: बक्सर कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
Buxar, Buxar | Jun 15, 2025 बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी शुभम आर्य ने जिले के विभिन्न थानों में अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी पुरस्कृत अधिकारियों की सराहना किया। गोष्ठी के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण व अन्य मामलों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।