बक्सर: सदर अस्पताल सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं में रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों को किया गया सम्मानित
Buxar, Buxar | Jun 14, 2025 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के सदर अस्पताल स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में ब्लड बैंक में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके साथ ही नगर के गोयल धर्मशाला एवं मां मुंडेश्वरी अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया गया जहां विभिन्न संगठनों द्वारा काफी संख्या में रक्तदान कराया गया.