बक्सर: बक्सर के शिवपुरी से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
Buxar, Buxar | Jun 14, 2025 बक्सर शहर के शिवपुरी स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व एक भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। यह दिव्य यात्रा आचार्य रणधीर जी महाराज के पावन सानिध्य में पारंपरिक विधि-विधान से प्रारंभ हुई। सारीमपुर जाकर पवित्र जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः काली मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।