बक्सर: जिले के दो केंद्रों पर 16 जून से DLED की कदाचारमुक्त परीक्षा, 1587 परीक्षार्थी होंगे शामिल, निर्देश जारी
Buxar, Buxar | Jun 14, 2025 डीएलएड पाठ्यक्रम के परीक्षा को ले एडीएम के नेतृत्व में ब्रीफिंग की गई. डीएलएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष एवं सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की परीक्षा 16 जून से जिले के दो केंद्रों पर ली जाएगी. परीक्षा को स्वच्छ, शान्तिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई.