नगर परिषद चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए डीसी कंचन सिंह तथा सपा श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा शुक्रवार की शाम 7:00 बजे संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों में न्यूनतम आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा मतदान कर्मियों को ठहरने की व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।