लखीसराय: नया बाजार में युवा राजद कार्यालय में लालू यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया हवन
राजद सुप्रीमो लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर युवा राजद कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर 12:10 पर युवा राजद जिला अध्यक्ष विनय कुमार साहू के नेतृत्व में हवन एवं पूजा अर्चना किया गया। इस हवन कार्यक्रम में काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी लोगों ने राजद सुप्रीमो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।