लखीसराय: लखीसराय में चैती छठ का समापन, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ समापन
शुक्रवार को उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लखीसराय जिले में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का 4 दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ. क्यूल नदी के बाबा धाम घाट पर पूर्वाहन 6 बजे काफी संख्या में श्रद्धालु यहां उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे. व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा किया और प्रसाद ग्रहण किेये.गुरुवार को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया था.