लखीसराय: बांकुरा गांव से पुलिस ने नक्सली सिकंदर यादव उर्फ सिकंदर कोड़ा को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेश किया गया
बांकुरा गांव से पुलिस ने वर्ष 2013 से फरार चल रहे इसी गांव के रहने वाले नारायण कोड़ा के पुत्र नक्सली सिकंदर यादव उर्फ सिकंदर कोड़ा को गिरफ्तार किया है.जिसे गुरुवार के अपराह्न 4:30 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया है. नक्सली सिकंदर कोड़ा के खिलाफ चानन थाना में कांड संख्या 33/13 दर्ज है.कुंदर हाल्ट पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में नक्सली हमला हुआ था.