लखीसराय: पुरानी बाजार महावीर घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के पर्व का हुआ समापन
चार दिनों तक चलने वाले लोक कथा का महापर्व चैती छठ उदीयमान सूर्य को अर्धय देने के साथ ही शुक्रवार की पूर्वाह्न 6:10 पर संपन्न हो गया। अहले सुबह से ही लोग के साथ माथे पर डलिया लेकर छठ घाट पहुंचे छठ घाटों पर छठ गीत गुंजता रहा जिसे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा छठवर्तियों ने भगवान भास्कर को अर्धय देकर अपने और परिवार की मंगल कामना की और आशीर्वाद मांगी।