सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता मे गौशाला परियोजना क्रियान्वन समिति की बैठक आयोजित
मुख्यमंत्री गौ सेवा गौशाला परियोजना के क्रियान्वन हेतु समिति की बैठक कलेक्टर अरूण परमार की अध्यक्षता में वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित 19 गौ शाला के साथ साथ अन्य निर्माणाधीन गौ शाला को बेहतर बनाने एवं उसके साथ ही गौशाला में एकत्रित होने बाले गोबर के उपयोग सहित गौशाला के से होने वाले अन्य लाभ के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया जाना है।