सिंगरौली: खम्हरिया में पावर ग्रिड कम्पनी गेट के सामने यादव महासभा के बैनर तले विभिन्न माँग को लेकर विस्थापित कर रहे धरना प्रदर्शन
खम्हरिया, परसदेई गांव के विस्थापित अपने लंबी मांगो को लेकर पिछले 21 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। विस्थापितों की मांग है कि पावर ग्रिड कंपनी ने सर्विस स्टेशन बनाने के लिए उनकी जमीने अधिग्रहित कर ली है। लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी सुविधाएं मुंहैया नहीं कराई जा रही हैं विस्थापितों का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांग पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम सब आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।