सिंगरौली: सूदा गांव में झाड़ फूंक के चक्कर में ओझा ने अधेड़ समधी की दी बली, पुलिस ने गर्दी से आरोपी को किया गिरफ्तार
चितरंगी थाना क्षेत्र के सुदा गांव में एक अधेड़ की बलि देने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि सुदा गांव में गुनिया ओझा को झाड़ फूंक करने बुलाया गया था ओझा हरिनारायण पानिका निवासी गर्दी सोनभद्र को सुदा में रिश्ते में समधी लगने वाले मृतक के घर झाड़ फूंक कर रहा था इस समय उसने मृतक को झुकने के लिए कहा इसके बाद मंत्र पढ़ते हुए बलुआ से प्रहार कर सर को धड़ से अलग कर दिया जिससे रामचंद्र की मौके पर मौत हो गई फिलहाल चितरंगी पुलिस ने आरोपी को सोनभद्र गर्दी गांव से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।