सिंगरौली: ज़िले में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए पंजीयन आज से प्रारंभ, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। शासन द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए गेंहू का समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन पाँच फरवरी से एक मार्च तक होगा। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।