सिंगरौली: शा. प्राथमिक विद्यालय पसिहवा टोला में शराबी हेडमास्टर नशे में धुत्त होकर पहुँचते हैं विद्यालय ब्लैक बोर्ड पर ख़ुद नहीं लिख पाते कलेक्टर शब्द
सिंगरौली जिले के शासकीय विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का क्या स्तर होगा वीडियो में शासकीय स्कूल के हेड मास्टर साहब शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचते हैं और बच्चों पर बरस पढ़ते हैं इतना ही नहीं हेड मास्टर एक बच्चे से सिंगरौली लिखने को कहते हैं जो बच्चा नहीं लिख पाता तो लड़खडाते हुए हेड मास्टर बोर्ड पर खुद सिंगरौली लिखने पहुंचते हैं तभी वहां मौजूद शख्स ने वीडियो बना लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।