टूंडला: टूंडला ब्लॉक में एडीओ पंचायत को स्वच्छाग्रहियों ने न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
खंड विकास कार्यालय टूंडला परिसर में एडीओ पंचायत इंद्रलता तोमर को स्वच्छा ग्रहियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने सरकार से न्यूनतम वेतन दिलवाए जाने की मांग की। स्वच्छाग्रही राकेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में सीतापुर के नेमिषारण्य में स्वच्छाग्रहियों को न्यूनतम वेतन दिलवाने की गारंटी दी थी लेकिन वह अभी तक पूरी नहीं हुई।