लालगंज: न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने बंजारी कलां गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव से बृहस्पतिवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर दोपहर बाद करीब 1:30 बजे न्यायालय भेज दिया। न्यायालय द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर बंजारी कलां गांव निवासी वारंटी मोती को उपनिरीक्षक कृपा शंकर यादव ने गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया।