घोसी: उम्मरपुर में जर्जर बिजली के तार के शॉर्ट सर्किट से गेहूँ के खेत में लगी आग,ढाई बीघा गेहूँ की फसल जलकर हुई खाक
घोसी कोतवाली क्षेत्र के उम्मरपुर में गेहूँ के खेत मे लटक रहे बिजली के जर्जर तार के शार्ट सर्किट से अचानक में अचानक आग लग गई। आग लगने से तीन किसानों के लगभग ढाई बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ग्रामीणों की सूचना पर बिजली आपूर्ति काटी गई।