घोसी: न्यायालय के आदेश पर दोहरीघाट पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एसीएसटी एक्ट सहित अन्य कई धाराओं के आरोप में मुकदमा किया दर्ज
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नेवादा निवासिनी तारा पत्नी सर्वजीत ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि दोहरीघाट स्थित एक एजेंसी संचालक ने एक लाख रुपये लेने के बावजूद सत्तर हजार रुपये की रसीद देते हुए लोन करा ऑटो रिक्शादे दिया। नया ऑटो रिक्शा बार बार खराब होने को लेकर जब एजेंसी संचालक से शिकायत की गई तो एक दो बार पैसे लेकर बनवाया गया।