Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image

भूस्खलन से खतरे में मुख्य सड़क और दर्जनों गांवों की आवाजाही, ग्राम पंचायत बलोट ने उपायुक्त से लगाई गुहार सुरेंद्र ठाकुर (आकाश ) Pangi Live News चंबा, 06 जुलाई 2026 विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत बलोट के प्रधान अशोक कुमार ने उपायुक्त चंबा को पत्र देकर पंचायत क्षेत्र के 'कुंडू सेरी धार' में लगातार हो रहे भूस्खलन पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। प्रधान ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि कुंडू सेरी धार में पिछले कई वर्षों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग, एंबुलेंस योग्य सड़क तथा ग्रामीण संपर्क मार्ग गंभीर रूप से प्रभावित हो चुके हैं। लगातार हो रहे कटाव के कारण सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है। पत्र में कहा गया है कि इस समस्या के कारण सैकड़ों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, मरीजों और पशुपालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायत ने प्रशासन से मांग की है कि भूस्खलन रोकने के लिए धार के दोनों किनारों पर क्रेट वॉल (रेटेनिंग वॉल) का निर्माण कराया जाए। साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए वन विभाग के माध्यम से व्यापक पौधारोपण किया जाए तथा प्रभावित सड़क और ग्रामीण मार्गों की तत्काल मरम्मत के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत किया जाए। प्रधान अशोक कुमार ने उपायुक्त से जनहित को देखते हुए इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करने और आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय रहते उचित कदम उठाना क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए अत्यंत आवश्यक है। #Chamba #Mehla #BalotPanchayat #Landslide #HimachalNews #RoadSafety #Monsoon #ChambaNews #PublicIssue

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026

MORE NEWS

ब्रेकिंग 
सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएसएस अफसरों के बदले विभाग,
#himachalpradesh

ब्रेकिंग सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएसएस अफसरों के बदले विभाग, #himachalpradesh

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026

सेब सीजन में भरमोर की सड़के न हो बंद,पिडबल्यूड़ी उठाए विशेष प्रबंध :ललित ठाकुर 

भरमोर में पहली बार सेब सीजन की तैयारी को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक 

भरमौर चंबा । जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने भरमौर के थला क्षेत्र में सीवरेज की समस्या से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रशासन को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सेब सीजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम भरमौर को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। ऐसी बैठक भरमौर में पहली बार आयोजित हुई।

बैठक के दौरान स्थानीय किसानों ने बताया कि सीवरेज के कारण खेत बर्बाद हो रहे हैं और वे अपने खेतों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस पर ललित ठाकुर ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को भरमौर में कोल्ड स्टोर के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के निर्देश भी दिए, ताकि होली और भरमौर क्षेत्र के किसान व बागवान अपनी सेब फसल का बेहतर भंडारण कर सकें। साथ ही उद्यान विभाग से पिछले वर्ष सड़कों के बंद रहने के कारण खराब हुए सेब की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सड़कों के बंद रहने से किसी भी बागवान की सेब फसल खराब नहीं होनी चाहिए। अगले महीने से सेब मंडियों तक पहुंचने का कार्य शुरू हो जाएगा, इसलिए सभी संपर्क मार्ग हर समय सुचारु रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क खोलने का कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मौके पर मशीनें समय पर काम करती दिखाई दें। सड़कों की हालत खराब बनी है, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इसलिए सड़कों के हालातों में सुधार करें।

ललित ठाकुर ने कहा कि भरमौर में कृषि मंडी स्थापित करने के लिए करीब 12 बीघा भूमि की आवश्यकता है। अधिकारियों और बागवानों से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और जनहित के कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा, जिसमें एडीएम, बागवान, किसान, लोनिवि के अधिकारी और जिला मार्किट कमेटी अध्यक्ष को जोड़ा जाए, ताकि बागवान सड़क अवरुद्ध होने की सूचना उसमें साझा कर सकें। जिस क्षेत्र में सेब निकलना होगा, वहां की जानकारी उस ग्रुप में दे पाएं।

उन्होंने कृषि विभाग से भरमौर में कृषि योग्य भूमि और यहां उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की विस्तृत जानकारी भी मांगी, ताकि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकें। इस बैठक में एडीएम विकास शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि भाल सिंह, किसान सेब फल उत्पादक संगठन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, एसडीओ होली सहित उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ किसान बागवान मौजूद रहे।

सेब सीजन में भरमोर की सड़के न हो बंद,पिडबल्यूड़ी उठाए विशेष प्रबंध :ललित ठाकुर भरमोर में पहली बार सेब सीजन की तैयारी को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक भरमौर चंबा । जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने भरमौर के थला क्षेत्र में सीवरेज की समस्या से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रशासन को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सेब सीजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम भरमौर को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। ऐसी बैठक भरमौर में पहली बार आयोजित हुई। बैठक के दौरान स्थानीय किसानों ने बताया कि सीवरेज के कारण खेत बर्बाद हो रहे हैं और वे अपने खेतों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस पर ललित ठाकुर ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को भरमौर में कोल्ड स्टोर के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के निर्देश भी दिए, ताकि होली और भरमौर क्षेत्र के किसान व बागवान अपनी सेब फसल का बेहतर भंडारण कर सकें। साथ ही उद्यान विभाग से पिछले वर्ष सड़कों के बंद रहने के कारण खराब हुए सेब की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सड़कों के बंद रहने से किसी भी बागवान की सेब फसल खराब नहीं होनी चाहिए। अगले महीने से सेब मंडियों तक पहुंचने का कार्य शुरू हो जाएगा, इसलिए सभी संपर्क मार्ग हर समय सुचारु रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क खोलने का कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मौके पर मशीनें समय पर काम करती दिखाई दें। सड़कों की हालत खराब बनी है, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इसलिए सड़कों के हालातों में सुधार करें। ललित ठाकुर ने कहा कि भरमौर में कृषि मंडी स्थापित करने के लिए करीब 12 बीघा भूमि की आवश्यकता है। अधिकारियों और बागवानों से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और जनहित के कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा, जिसमें एडीएम, बागवान, किसान, लोनिवि के अधिकारी और जिला मार्किट कमेटी अध्यक्ष को जोड़ा जाए, ताकि बागवान सड़क अवरुद्ध होने की सूचना उसमें साझा कर सकें। जिस क्षेत्र में सेब निकलना होगा, वहां की जानकारी उस ग्रुप में दे पाएं। उन्होंने कृषि विभाग से भरमौर में कृषि योग्य भूमि और यहां उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की विस्तृत जानकारी भी मांगी, ताकि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकें। इस बैठक में एडीएम विकास शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि भाल सिंह, किसान सेब फल उत्पादक संगठन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, एसडीओ होली सहित उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ किसान बागवान मौजूद रहे।

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026

चंबा-तीसा मार्ग पर सुबह भारी बारिश से पंगोला नाला में ये हालात की विडियो 
#viralvideo #chamba #himachal #mansun

चंबा-तीसा मार्ग पर सुबह भारी बारिश से पंगोला नाला में ये हालात की विडियो #viralvideo #chamba #himachal #mansun

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026

चंबा की साहो, कुरैणा और प्लयूर पंचायतों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनसभा आयोजित करने की मांग

सुरेंद्र ठाकुर (आकाश) Pangi Live News 
चंबा, 6 जुलाई 2026 
विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत साहो, कुरैणा एवं प्लयूर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए बीडीसी नूरदीन नूरानी ने उपायुक्त चंबा को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उपायुक्त से आग्रह किया गया है कि वे अपनी सुविधानुसार क्षेत्र में एक जनसभा आयोजित करें, ताकि ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें।
ज्ञापन में कहा गया है कि इन पंचायतों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी अनेक समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। यदि जनसभा आयोजित होती है और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं, तो लोगों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।
विकास खंड समिति ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जनसभा के माध्यम से आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। समिति ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि वे शीघ्र तिथि, समय एवं स्थान निर्धारित कर जनसभा आयोजित करने की कृपा करें, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

चंबा की साहो, कुरैणा और प्लयूर पंचायतों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनसभा आयोजित करने की मांग सुरेंद्र ठाकुर (आकाश) Pangi Live News चंबा, 6 जुलाई 2026 विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत साहो, कुरैणा एवं प्लयूर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए बीडीसी नूरदीन नूरानी ने उपायुक्त चंबा को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उपायुक्त से आग्रह किया गया है कि वे अपनी सुविधानुसार क्षेत्र में एक जनसभा आयोजित करें, ताकि ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें। ज्ञापन में कहा गया है कि इन पंचायतों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी अनेक समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। यदि जनसभा आयोजित होती है और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं, तो लोगों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा। विकास खंड समिति ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जनसभा के माध्यम से आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। समिति ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि वे शीघ्र तिथि, समय एवं स्थान निर्धारित कर जनसभा आयोजित करने की कृपा करें, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026

श्री मणिमहेश यात्रा को लेकर चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी एहम जानकारी 👇👇👇

श्री मणिमहेश यात्रा को लेकर चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी एहम जानकारी 👇👇👇

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026