सलूम्बर: डामोर फला सरवणी के पहाड़ों से पुलिस ने सुनसान मकान व दुकानों में चोरी और नकबजनी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अनुसंधान के दौरान आरोपी हुरजी पुत्र गांगी मीणा डामोर फला सरवणी को उसके गांव के समीप पहाड़ों में दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सेमारी थाना क्षेत्र से बकरियां चोरी करना व झल्लारा थाना के बीरवा गांव में सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुराना स्वीकार किया। कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार, एएसआई पूंजीलाल, जीवतराम, कांस्टेबल किशनाराम, अशोक व शंभू सिंह टीम में शामिल रहे।