सलूम्बर: सलूम्बर राजकीय विद्यालयों का किया जिला कलेक्टर ने विद्यालय मे संचालित शैक्षणिक गतिविधियों व उपस्थिति पंजीका को देखा
इस दौरान जिला कलक्टर जसमित सिंह संधु ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक स्तर की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यालय में उपलब्ध बजट का उपयोग करते हुए उस मद का सदुपयोग कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने मिड डे मील योजना आदि के सम्बन्ध में कार्यरत स्टाफ से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।