सलूम्बर: डाल के डांगीवाडा में जाजम पर बैठकर जिला कलेक्टर ने किया किसानों के साथ संवाद, कलेक्टर की सादगी देख किसान हुए प्रसन्न
जाजम पर बैठकर डांगीवाडा के किसानों के साथ जिला कलेक्टर जसमित सिंह संधू ने संवाद किया। वहीं सादगी देख किसानों ने माला पगड़ी पहनाकर जिला कलेक्टर का स्वागत किया। वहीं मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सहायक निदेशक कृषि विस्तार सलूम्बर गौस मोहम्मद ने इसका महत्व बताया और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी भारतीय कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि देवीलाल मेनारिया ने दी।