सलूम्बर: जयसमंद झील पर दो बदमाशों ने चुराई पर्यटक की बाइक, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात व्यक्ति बाइक के पास रुके और पर्यटक की खड़ी बाइक को चुरा ले गए। बाइक चोरी होने के बाद सूचना पर रेंजर दिनेश चंद्र मीणा और चौकी प्रभारी दौलत सिंह ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश बाइक चोरी करते नजर आ रहे हैं लेकिन दोनों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं देने पर पहचान नहीं हो पाई।