सलूम्बर: पंचायत समिति सभागार सलूम्बर में मेघा फॉलोअप शिविर का हुआ आयोजन, 437 लोगों की स्वास्थ व 107 लोगों की टीवी की जाँच हुई
सलूम्बर में आयोजित शिविर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यानुसार विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराए गए तथा पूर्व में प्राप्त लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करते हुए ई-केवाइसी की गई। चिकित्सा विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, कृषि राजस्व, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड, लीड बैंक, राजीविका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। फोलोअप शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा 437 व्यक्तियों की स्वास्थ्य व 107 व्यक्तियों की टीबी की जांच की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत 26 व्यक्तियों की ई-केवासी की गई।