बागपत: SP बागपत ने आरोपितों से बरामद मादक पदार्थ का सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ में नियमानुसार निस्तारण व विनष्टिकरण कराया
Baghpat, Bagpat | Jun 17, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार को करीब साढे तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी बागपत सूरज कुमार राय के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थ बरामदगी के संबंध में पंजीकृत कुल-266 अभियोगों से सम्बंधित माल का नियमानुसार निस्तारण व विनष्टीकरण कराया गया।