बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा किया बरामद
Baghpat, Bagpat | Jun 17, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार को करीब डेढ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित मोईन पुत्र शौकीन निवासी निवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक सत्यम, कांस्टेबल हरिओम सिंह व नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।