बागपत: किसान यूनियन ने बिजली समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा राज्यमंत्री ने समाधान का दिया आश्वासन
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2025 बागपत। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को करीब शाम 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार मेरठ में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर से मुलाकात कर बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने घरेलू बिजली दरें न बढ़ाने और किसानों को एकमुश्त 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।