हाईवे पर गोवंश की सुरक्षा के लिए गौसेवकों की पहल, लगाए रेडियम बेल्ट
मुरैना। सड़क हादसों में निराश्रित गोवंश की मौ.त रोकने के लिए गौ रक्षा दल के गौसेवकों ने आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर अभियान चलाकर गोवंश के गले में रेडियम बेल्ट लगाए। इससे रात के अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद गोवंश दूर से दिखाई दे सकेगा और दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।
गौ रक्षा दल के प्रदेश महामंत्री रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से रात में सावधानी से वाहन चलाने और सड़क पर मौजूद पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।
अभियान में रुद्रप्रताप सिंह, कुलदीप तिवारी, ब्रजमोहन उपाध्याय, लवकुश प्रजापति, हरिओम गुर्जर और विकाश गुर्जर शामिल रहे।
#मुरैना #morena