मुरैना में बड़ा हादसा टला: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आ.ग, महिला झु.लसी
मुरैना। सुभाष नगर में सोमवार को खाना बनाते समय एक घर में अचानक गैस सिलेंडर में आ.ग लग गई। आ.ग की चपेट में आने से एक महिला झु.लस गई, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने तत्काल पुलिस और फायर सेफ्टी विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर में लगी आ.ग पर काबू पाया। पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी।
समय रहते आ.ग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। महिला को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
#मुरैना #morena
Morena Nagar, Morena | Sep 7, 2026