गनेशी हॉस्पिटल में वृद्ध महिला की मौ.त के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
मुरैना। गनेशी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान 78 वर्षीय महारानी पत्नी अमर सिंह जाटव, निवासी बर का पुरा, गोरमी की मौ.त हो गई। मौ.त के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और दवा के ओवरडोज का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। वहीं डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने आरोपों को निराधार बताते हुए महिला की हालत एंटीबायोटिक रिएक्शन के कारण बिगड़ने और संभवतः हार्ट अटैक आने की बात कही है। मामले में मौ.त की वास्तविक वजह जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
#मुरैना #morena #हॉस्पिटल