मुरैना पुलिस अलर्ट
मुरैना: जिले में अतिवृष्टि और लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुरैना पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में रपटों, नालों, पुल-पुलियों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।
पुलिस टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार भ्रमण कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुरैना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी, नालों, रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।