मड़ावरा: मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुक्रवार को सुवह करीब 11 बजे एसडीएम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष, एनआरसी कक्ष,आकस्मिक चिकित्सा कक्ष,ब्लड जाँच कक्ष और जच्चा बच्चा वार्ड का अवलोकन किया। इस दौरान परिसर की साफ सफाई पर भी गौर किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।