थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर की महिला बिलकिसा पति निसार शाह को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया है। घायल महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।