भूस्खलन और दुर्गम रास्तों के बीच रिखणीखाल पहुंचे सांसद अनिल बलूनी
लगातार हो रही बारिश के बीच गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सिमड़ी में भूस्खलन और जगह-जगह बने दुर्गम रास्तों की चुनौती के बावजूद रिखणीखाल पहुंचकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थिति और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। खराब मौसम के बीच सांसद का यह दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।