सिगरेट के पैसे मांगने पर भड़का युवक, किराना दुकानदार पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कोट (क) में एक किराना दुकानदार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक दुकान पर इंडिमिंट सिगरेट लेने पहुंचा था। जब दुकानदार किसान केवट ने उससे सामान के पैसे मांगे, तो युवक विवाद करने लगा और "पैसे नहीं दूंगा" कहते हुए चाकू निकालकर हमला कर दिया। बचाव के दौरान दुकानदार के हाथ के पंजे और शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कसडोल पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न पाटले को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
#KasdolNews #CrimeNews #KnifeAttack
#BalodaBazar #ChhattisgarhNews